फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने 32 चालान काटकर वसूला 29 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अवहेलना पर वाहनों पर शिकंजा कसते हुए औचक कार्रवाई की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ रविंद्र शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सुबह-सवेरे कार्रवाई की। दोपहिया से लेकर बड़े 140 वाहनों की जांच की गई और खामियां पाए जाने की सूरत में 32 वाहनों के चालान काटकर 29 हजार जुर्माना मौके पर वसूल किया गया।
विज्ञापन

इस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं पाए जाने और दस्तावेजों की कमी समेत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा।
बीबीएन के अलग-अलग हिस्सों में इस टीम ने सुबह-सवेरे ही वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू किया और कई वाहनों के दस्तावेजों में खामियां पाई। 32 वाहनों के चालान काटे और मौके पर जुर्माना वसूला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक की गई। इस कार्रवाई के दौरान 140 वाहनों की जांच की गई और 32 वाहनों के चालान काटकर मौके पर 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें