फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन के 11 वार्डों को विकास कार्यों के लिए मिले 44 लाख, हर पार्षद को 4 लाख

Fri, 20 Nov 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास की बात-
विज्ञापन

भाजपा के पार्षदों को मिले 4-4 लाख रुपये, अभी नहीं मिल रहा था फंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के 11 पार्षदों को वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए 44 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। खास बात यह है कि यह राशि केवल भाजपा के पार्षदों को मिली है। प्रत्येक पार्षद को चार-चार लाख रुपये दिए गए हैं। यह बजट सांसद सुरेश कश्यप ने जारी किया है। इसमें कुछ राशि नगर निगम के खातों में आई है, जबकि शेष राशि डीआरडीए के माध्यम से भेजी गई है। बजट मिलने से अब शहर के वार्डों में रुके विकास कार्य दोबारा शुरू हो सकेंगे।
वीरवार को नगर निगम के पार्षद एवं भाजपा प्रवक्ता अभिषेक शर्मा ने सांसद सुरेश कश्यप से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से निगम को अभी तक बजट नहीं मिला है, जबकि नगर निगम के गठन को छह माह से अधिक समय हो चुका है। ऐसे में वार्डों के लोग विकास कार्य करवाने के लिए पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं। बजट न होने के कारण उन्हें कई बार अपनी जेब से पैसे खर्च कर काम करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस पर सांसद ने तुरंत 44 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की। साथ ही जल्द कुछ अन्य फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। मौजूदा समय में बजट के अभाव में वार्डों में कई विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, पार्षद अभिषेक शर्मा ने बताया कि उन्होंने सांसद सुरेश कश्यप से मुलाकात की थी। सांसद ने शहर के 11 वार्डों के लिए 44 लाख रुपये की राशि जारी की है। इससे अब वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए सांसद का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें