फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 2134 खाताधारकों के 22 करोड़ रुपये फंसे, सभा के खिलाफ 22 किमी का पैदल मार्च

Thu, 29 Oct 2026 12:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्षों से हक के लिए तरस रहे उपभोक्ता, खाताधारकों पहुंचे डीसी कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। दी अर्बन सहकारी सभा सुबाथू के पीड़ित खाताधारकों ने बुधवार को अपनी जीवनभर की जमापूंजी वापस पाने के लिए 22 किलोमीटर लंबा पैदल विरोध मार्च निकाला। करीब 2134 खाताधारकों के 22 करोड़ रुपये पिछले तीन वर्षों से सभा में फंसे हुए हैं। खाताधारकों ने सुबाथू स्थित ऐतिहासिक ठाकुरद्वारा मंदिर से जिला मुख्यालय सोलन तक मार्च किया और उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पैदल मार्च का नेतृत्व सभा के उपाध्यक्ष जोगिंदर कुमार, निदेशक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपभोक्ता सुरेश शर्मा और सुषमा ने किया। सुरेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 से उपभोक्ता लगातार अपनी जमापूंजी वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि कई बुजुर्ग और लाचार उपभोक्ता पैसों के अभाव में समुचित इलाज न मिल पाने के कारण इस संसार को छोड़ चुके हैं। प्रशासन की तरफ से आज तक केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं।
उन्होंने बताया कि दी अर्बन सहकारी सभा के 2134 खाताधारकों के करीब 22 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। यह राशि पिछले तीन वर्षों से वापस नहीं मिल पाई है। वर्ष 2023 से ही उपभोक्ता अपनी जमापूंजी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई बुजुर्ग और लाचार लोग इलाज के अभाव में जान गंवा चुके हैं। उन्हें प्रशासन से केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से दिवाली का त्योहार मायूसी में मना रहे हैं। उन्होंने इसे काली दिवाली का नाम दिया है। खाताधारकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। यदि इस बार भी उनके पैसे वापस नहीं मिले तो चौथी काली दिवाली की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह उनके धैर्य की अंतिम सीमा है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक ने इस गंभीर घोटाले का मुद्दा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पोर्टल पर उठाया था। इसके बावजूद, वसूली और भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार से तुरंत अदायगी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने दोषियों की संपत्तियों को कुर्क कर निवेशकों का पैसा बहाल करने को कहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें