फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में रोपड़–भरतगढ़ सड़क की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ उद्योग संघ ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से सड़क की मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित रोपड़ और भरतगढ़ सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, खासकर औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, नालागढ़ को पहले भी पत्र भेजा गया था, जिसके बाद केवल मामूली मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन कुछ ही समय में सड़कें फिर से क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सड़क की सतह टूटने से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो रही है। उद्योग संघ ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोनों सड़कों की समुचित मरम्मत करवाई जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह यातायात योग्य बनाया जा सके। संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें