फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण सुरक्षा में सब्जियों की भूमिका अहम : डॉ. चौहान

Thu, 22 Feb 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नौणी विवि में 21 दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन। संवाद
विज्ञापन
नौणी में सब्जियों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों के वैज्ञानिकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के सब्जी विज्ञान विभाग में बागवानी में उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र ने देश के विभिन्न विवि और संस्थानों के 17 वैज्ञानिकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया। पोषण सुरक्षा विषय पर आयोजित 21 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित समापन सत्र में अनुसंधान निदेशक और कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. संजीव चौहान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के गरीबी मुक्त, शून्य भुखमरी और अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने के लिए सब्जियां की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि और हॉर्टिकल्चर कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. उमेश कुमार कोहली ने फसलों के विविधीकरण में सब्जियों की भूमिका और कुछ सब्जियों की किस्मों के बड़े पैमाने पर प्रसार में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इससे पहले सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हैप्पी देव शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 17 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने विविध सब्जी उत्पादन और पोषण सुरक्षा के अत्याधुनिक अनुसंधान पहलुओं पर व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण में विचार-विमर्श बढ़ती आबादी की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्तमान अत्याधुनिक सब्जी प्रौद्योगिकी पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए और प्रशिक्षण का एक सार-संग्रह भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें