फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजेश को हराकर रोहतक के जयदीप ने जीता बड़ी माली का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमति पंचायत में दंगल का आयोजन, छोटी माली में नितिन ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत भूमती का दंगल रोहतक के जयदीप ने जीता। उन्होंने चंडीगढ़ के राजेश को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 5,100 जबकि उपविजेता पहलवान को 4,100 देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में छोटी माली के कड़े मुकाबले में रोहतक के नितिन ने जगजीतनगर के गगन को हराया। विजेता पहलवान को 4,100 जबकि उपविजेता को 3,100 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि धर्मपुर के मयंक ने जगजीत नगर के वीरेंद्र को हराकर जूनियर माली का मुकाबला जीता। विजेता को 3,100 जबकि वह विजेता को 2,100 की राशि दी गई। इससे पूर्व समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता जयनंद शर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है, हमें इनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11,000 की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला ठाकुर उप प्रधान विनय शर्मा ग्राम पंचायत जमरोटी प्रधान रमा बंसल उप प्रधान ईश्वर और वार्ड सदस्यों सहित प्यारेलाल शर्मा, ऋषि देव, कैलाश चंद, रमेश गौतम, महेंद्र पाल, पुरुषोत्तम व पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें