फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रोहतक के पहलवान सोमवीर ने जीता ढाणा का दंगल

विज्ञापन
ढाणा में दंगल के माली के कुश्ती के पहलवानों का परिचय करवाते हुए विधायक हरदीप बावा- स्रोत- ग्राम
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में रेलवे पुलिस के विक्की को पहलवान को दी पटखनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। लखदाता पीर के नाम पर ढाणा में दंगल हुआ। इसमें रोहतक के सोमवीर पहलवान ने माली के खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में सोमवीर का मुकाबला रेलवे पुलिस के विक्की पहलवान से हुआ। दंगल कमेटी की ओर से माली के दोनों पहलवानों को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक पहलवानों ने दाव-पेंच दिखाए। दंगल प्रतियोगिता पहलवानों को चार लाख रुपये के इनाम बांटे गए। दंगल कमेटी के प्रधान नंबरदार चमन लाल ने बताया कि फाइनल में जगह बनाने के लिए पहले 16 पहलवानों का चयन हुआ। सभी पहलवानों ने तीन-तीन कुश्तियां लड़ी। अंत में दो विजेता पहलवान को माली की कुश्ती के लिए आमंत्रित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने माली के दोनों पहलवानों को नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्रधान रोमलाक, प्रधान के पति विक्रम सिंह, मोहन सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, पोला राम, जगदेव सिंह, दिनेश कुमार, पूर्व बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श सिंह, बग्गा राम, हुक्म चंद व दीन दयाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें