फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रोहित बने मिस्टर, दिव्या मिस फेयरवेल

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सम्मानित जमा दो कक्षा के विद्या
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


दाड़लाघाट (सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के पहले सत्र में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को देव-दर्शन यात्रा पर माता बगलामुखी मंदिर और माता दुर्गाघाटी मंदिर शालाघाट ले जाया गया। वहां विद्यार्थियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों का सम्मान करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। इस अवसर पर जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक और प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। सत्र 2025-26 के विदाई समारोह में शिवॉश को मिस्टर एसवीएम, दिशा को मिस एसवीएम के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोहित को मिस्टर और दिव्या को मिस फेयरवेल चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को अपनाकर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें