फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में उखड़ गई टारिंग, मरम्मत कार्य पर रोक

Wed, 10 Jun 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलपुर-नानोवाल मार्ग पर टारिंग में ठेकेदार की ओर से घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे पहले ही मरम्मत मार्ग उखड़ गया। मामले को लेकर लोगों ने विरोध किया और ठेकेदार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जेई ने मौके का निरीक्षण किया तथा कार्य पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


शीतलपुर से नानोवाल खेड़ा तक मार्ग का कार्य चल रहा है। विभाग इस कार्य का ठेका एचएस इंडस्ट्रीज को दिया है। ठेकेदार ने यह कार्य दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया है। इस ठेकेदार ने दो किमी  मार्ग बनाया जिसकी गुणवत्ता सही है, लेकिन हाल में मुख्य ठेकेदार ने नए ठेकेदार को कार्य दे दिया है।

इस ठेकेदार ने काम चलाऊ कार्य किया और जहां पर दस ड्रम तारकोल लगने थे वहां पर नाममात्र तारकोल बिछा कर कार्य पूरा कर दिया है। अब हालात यह है कि पशुओं के सड़क पर चलते ही मार्ग उखड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण अवतार सिंह, बचना राम, राकेश, छज्जू राम, भगतराम, ज्ञानचंद, अशोक, बीर सिंह, काला राम, भाग सिंह, रणजीत सिंह, बिट्टू व हंसराज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने पर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। अवतार सिंह ने बताया कि उनके परिजन सड़क की इंतजार में अपना जीवन समाप्त कर चुके हैं, लेकिन सड़क बन रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके अत्री ने बताया कि शिकायत मिलते ही जेई को मौके पर भेजा गया था। विभाग ने  निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।  मार्ग के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।  गुणवत्ता को पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें