फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोटी नाभ पंचायत के शमलोग गांव को बनेगी सड़क

Wed, 18 Oct 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कोटी नाभा पंचायत के शमलोग गांव को जाने वाली सड़क की आधारशिला के दौरान पूजा में मौजूद विधायक विन
विज्ञापन
विधायक सुल्तानपुरी ने रखी सड़क निर्माण की आधारशिला
विज्ञापन

रोड़ी स्कूल के लिए भी जारी की तीन लाख रुपये की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। कसौली क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने धर्मपुर खंड के तहत आने वाली कोटी नाभ पंचायत के शमलोग गांव को जाने वाली सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने मौके पर जेसीबी लगाकर सड़क का कार्य शुरू करवाया। यह कार्य विधायक निधि के माध्यम से करवाया जाएगा। यह गांव सड़क की सुविधा से वंचित है। सड़क की सुविधा न होने से ग्रामीणों को सब्जियां व अन्य सामान परवाणू लाने में दिक्कतें हो रही थी।
विज्ञापन

विधायक ने इस कार्य के लिए चार लाख रुपये की राशि जारी की। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय रोड़ी स्कूल के लिए भी तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और जल्द निपटारे का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटी नाभ की प्रधान संध्या देवी, उप प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्रि, वार्ड सदस्य स्थानीय निवासी वीरेंद्र शर्मा,लखविंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, संजीव कोहली, दर्शन, बलदेव, गुलशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें