फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत

Sun, 28 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
hadsa
विज्ञापन
परवाणू शिमला एनएच पर सोलन बाईपास सब्जी मंडी के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार युवक और युवती की मौत हो गई है। दोनों डोमिनोज सोलन में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इसके कारण मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार सड़क किनारे तक घसीटते हुए गए।
विज्ञापन


सिर पर भारी चोटें लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए एनएच भी आवाजाही भी प्रभावित रही। पुलिस के मुताबिक यह घटना शाम करीब पौने पांच बजे की है। पूछताछ में पता चला है कि बाइक सवार दोनो डोमिनोज के कर्मचारी थे। हादसे की वजह तेज रफ्तारी और गलत दिशा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक सब्जी लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था।  हादसे की पुष्टि एसपी सोलन अंजुम आरा ने की है। मृतकों की पहचान बाइक चालक 26 वर्षीय जयपाल पुत्र नेकराम गांव
विज्ञापन


कुशीला अर्की जिला सोलन निवासी के रूप में की है। वहीं बाइक सवार रजनी पुत्री विरेंद्र गांव शावनी तहसील शावनी जिला सोलन के रूप में की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अभी तो निकले थे बाहर
एक सहमकर्मी ने बताया कि हादसे के पहले ही वे डोमिनोज से निकले थे। वह चंबाघाट कि तरफ किसी काम से गए थे, और वापिस आ रहे थे।

सूचना मिलते ही पूरे सोलन में शोक की लहरा दौड़ गई। डोमिनोज के कर्मचारियों में मातम छा गया। कार्यस्थली छोड़ कर बाहर गए दोनों युवक युवतियों के सहकर्मियों की आंखों में आंसू थे। वहीं स्पाट पर लोगों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें