फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यातायात नियमों का पालन करने से आएगी दुर्घटनाओं में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड सेफ्टी क्लब ने धर्मपुर स्कूल विद्यार्थियों के साथ निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। रोड सेफ्टी क्लब धर्मपुर ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में स्कूल परिसर से धर्मपुर बाजार तक जागरुकता रैली निकाली। रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी स्मृति शर्मा ने बताया कि अक्सर हम सड़क पर दुर्घटनाएं देखते हैं और उनमें चालक की गलती होती है। वाहन चालक सड़क पर चलने से पहले यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके अलावा बिना लाइसेंस युवा वर्ग नशे की हालत में वाहनों को चला रहे हैं। इससे भी दुर्घटना बहुत जल्द हो जाती है, जबकि यातायात के नियमों में नशे का सेवन करके वाहन चलना कानून का उल्लंघन करना है, लेकिन ज्यादातर वाहन चालक नियमों को नही मानते। उन्होंने अपनी की कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने यातायात नियमों पर जागरूकता के लिए नारे भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें