अर्की-मांझू सड़क पर आटीआई के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टान। संवाद
अर्की (सोलन)। मांझू को अर्की मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर भारी चट्टान गिरने से यातायात करीब पांच घंटे बंद रहा। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे आईटीआई के समीप एक भारी चट्टान सड़क पर गिर गई। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। फसलों को मंडी तक पहुंचाने में भी देरी हुई। उधर, लोक निर्माण विभाग अर्की के कनिष्ठ अभियंता एनके चड्ढा ने बताया कि मार्ग को वाहनों की आवाजाही के बहाल कर दिया है।