फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप, एक साल से मरम्मत की मांग, लेकिन लोक निर्माण विभाग सिर्फ दे रहा आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर मुख्य बाजार और इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कों पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब स्थानीय जनता, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए एक गंभीर मुसीबत बन चुके हैं। सड़क की इस बदहाल स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से वे लगातार लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग ने खानापूर्ति के लिए इन गड्ढों में केवल मिट्टी डलवा दी थी, जो वाहनों की आवाजाही और बदलते मौसम के कारण बह गई। इसके बाद सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो गई। अधिकारियों ने वादा किया था कि गर्मियां शुरू होते ही पैचवर्क कर गड्ढों को तारकोल से पक्का कर दिया जाएगा। अब गर्मी का मौसम खत्म होने को है और बरसात सिर पर है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों को डर है कि मानसून के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भयानक हो जाएगी। इस बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। बाजार के प्रमुख दुकानदारों व राहगीरों धर्म सिंह, दक्ष राज, सतीश कुमार, परस राम, गौरव कुमार, धीरज और राज कुमार ने तीखा आक्रोश जताते हुए प्रशासन और विभाग से मांग की है कि बरसात शुरू होने से ठीक पहले गुणवत्तापूर्ण सामग्री और तारकोल से सड़क को सुधारा जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें