फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में सड़क धंसने से फंसी बस, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर-धर्माणा-गाबर मोड़ सड़क हो गई बंद
विज्ञापन

सब्जियों से लदी किसानों की गाड़ियां भी फंसीं
विधायक के निर्देश पर मार्ग बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। हाल ही में हुई बारिश के कारण रामशहर-धर्माणा-गाबर मोड़ सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस बीच रास्ते में फंस गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। किसानों और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क धंसने से टमाटर समेत सब्जियों से लदी किसानों की गाड़ियां भी फंस गईं। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीसी सदस्य अमन ने तुरंत नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह से फोन पर संपर्क किया। विधायक ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मौके पर जेसीबी मशीन भेजने के आदेश दिए। पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और रात करीब एक बजे बस को बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से मलबा और कीचड़ हटाकर यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन

मार्ग खुलने के बाद स्थानीय किसानों, बागवानों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। उन्होंने समय पर कार्रवाई के लिए विधायक बाबा हरदीप सिंह और लोक निर्माण विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क के संवेदनशील हिस्सों के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। यह सड़क क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें