हाईवे पर मरम्मत कार्य चला होने से वीकेंड पर लगा जाम। संवाद
सड़क निर्माण कार्य न होने से बरसात में आएंगी दिक्कतें
पहाड़ी की तरफ और सड़क के निचली ओर लग रहा क्रेटवायर डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू से सोलन फोरलेन पर चक्कीमोड़ में क्षतिग्रस्त हुए भाग पर केवल टारिंग कर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। सड़क पर वाहन चलने से अब लोगों को धूल-मिट्टी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लेकिन सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पूर्ण तरीके से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बरसात में फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी की ओर से पहाड़ी पर पांच मीटर कंक्रीट डंगा लगाकर मिट्टी को रोकने का प्रयास किया गया है, जबकि सड़क के निचली ओर मिट्टी को रोकने के लिए क्रेटवायर का स्टेप डंगे का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि प्रदेश के एक्सपर्ट इंजीनियरों का मानना है कि 100 से 150 फीट पहाड़ को रोकने के लिए पांच मीटर का डंगा नाकाफी है।
कंपनी की ओर से कुछ दिनों से चक्कीमोड़ में पहाड़ी की ओर कंक्रीट का डंगा लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए वाहनों में आने और जाने वाले लोग एनएचएआई पर सवालिया निशान भी खड़े कर रहे हैं। अब बरसात शुरु हाेने में एक माह रह गया है। जुलाई में बरसात का दौर शुरू हो जाता है। एक माह में सड़क को दुरुस्त करना एक बड़ी चुनौती भी है।
हाईवे पर मरम्मत कार्य चला होने से वीकेंड पर लगा जाम। संवाद
हाईवे पर मरम्मत कार्य चला होने से वीकेंड पर लगा जाम। संवाद