छतीसगढ़ का रहने वाला था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू के साथ लगते गंबरपुल में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान धनेश्वर बिरहा निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मेहरचंद ने बताया कि देवथल मंदिर से करीब 300 मीटर आगे ममलीग मार्ग पर उसे जोर से एक धमाके की आवाज सुनाई दी। जब उसने घर से बाहर निकलकर देखा तो उसे नदी के दूसरी ओर एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। जिसके 15 से 20 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति गिरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।