फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएलए फर्जीवाड़ा : मुख्य आरोपी गौरव को लेकर बिलासपुर पहुंची पुलिस

Sat, 02 May 2026 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

पुलिस गौरव को उन ठिकानों पर ले गई, जहां उस पर आरोप हैं कि उसने फर्जी आईडी बनाने और नेटवर्क संचालित करने का काम शुरू किया था। 
विज्ञापन
आरोपी पुलिस रिमांड पर(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे शनिवार को बिलासपुर ले गई, जहां से इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस गौरव को उन ठिकानों पर ले गई, जहां उस पर आरोप हैं कि उसने फर्जी आईडी बनाने और नेटवर्क संचालित करने का काम शुरू किया था। आरोपी के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। पुलिस अब उन खातों और एजेंटों की कुंडली खंगाल रही है, जिनके माध्यम से यह पैसा ट्रांसफर हुआ।

विज्ञापन

रिमांड के दौरान गौरव से उन अन्य सफेदपोशों और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की जाएगी, जो इस संगठित अपराध में पर्दे के पीछे से मदद कर रहे थे। गौरव केवल एक आरोपी नहीं, बल्कि इस पूरे खेल का टेक्निकल मास्टरमाइंड है। जांच में सामने आया है कि उसने एसडीएम और क्लर्क के नाम पर फर्जी यूजर आईडी बनाकर पोर्टल में सेंध लगाई। बिना किसी भौतिक रिकॉर्ड के वाहनों के वजन, बैंक हाइपोथिकेशन और ऑनर सीरियल नंबर में अवैध बदलाव किए।
विज्ञापन

सोलन के अलावा बिलासपुर, मंडी और ऊना तक फैले एजेंटों के नेटवर्क को वही कंट्रोल कर रहा था। मुख्य आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े का जाल और किन-किन जिलों या राज्यों तक फैला हुआ है। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शनिवार को मामले की जांच के संबंध में पुलिस आरोपी को बिलासपुर लेकर गई है। वहां से कई सबूत जुटाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें