पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे शनिवार को बिलासपुर ले गई, जहां से इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस गौरव को उन ठिकानों पर ले गई, जहां उस पर आरोप हैं कि उसने फर्जी आईडी बनाने और नेटवर्क संचालित करने का काम शुरू किया था। आरोपी के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। पुलिस अब उन खातों और एजेंटों की कुंडली खंगाल रही है, जिनके माध्यम से यह पैसा ट्रांसफर हुआ।