इंडस्ट्रियल चेलेंजर कप की विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत- आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में राइजिंग स्टार टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कलिंगा हेल्थकेयर को हराकर इंडस्ट्रियल चैलेंजर कप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल नौ औद्योगिक टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार और कलिंगा हेल्थकेयर की बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि राइजिंग स्टार ने ये मुकाबला 26 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने निर्धारित 20 ओवरों में 189 का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कलिंगा की टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार के रविंद्र ने फाइनल में 70 रनों की पारी खेली और 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। कलिंगा के तरुण टूर्नामेंट के बेस्ट बेटसमैन रहे। कलिंगा ने नौ मैचों में 409 रन बनाए। कलिंगा के राजीव टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 26 विकेट हासिल किए। कलिंगा के राजीव मैन और सीरीज रहे।
ओंविक फार्मा के मालिक अजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर कमल चंदेल, बलदेव चौधरी, जसवीर मौजूद रहे।