सोलन। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल माल रोड सोलन की छात्रा रिद्धिमा नेगी ने एचपी बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में 500 में 478 अंक हासिल कर स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिद्धिमा जिला शिमला के रोहड़ू (नावर) की रहने वाली है। रिद्धिमा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और स्वर्गीय दादाजी को दिया है। संवाद