संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मोहन पार्क की मरम्मत और रंग-रोेगन करने के टेंडर को दिए हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है। नगर निगम ने जिस ठेकेदार को इसका काम सौंपा था उसके पास इसके अलावा और भी कई वार्डों के टेंडर का काम पड़ा हुआ है। निगम की ओर से एक ही ठेकेदार को एक से ज्यादा विकास कार्यों को पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस कारण मोहन पार्क की दीवारों और प्रतिमाओं को ठीक करने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। मोहन पार्क की दीवारों में दरारों को भरने और उनकी मरम्मत का काम एक महीने पहले ठेकेदार को सौंपा गया था। ठेकेदार के पास पहले से ही अन्य टेंडरों को पूरा करने का काम पड़ा हुआ है। ऐसे में मोहन पार्क की मरम्मत का काम रुका हुआ है। मोहन पार्क की दीवारों में महीनों से दरारें पड़ी हुई हैं। इसके अलावा अब पार्क में लगाई गई प्रतिमाओं के रंग भी फिके पड़ गए हैं। नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को टेंडर का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। जैसे ही पुराने टेंडर का काम पूरा हो जाएगा, वैसे ही मोहन पार्क की मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा।