फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में माल रोड की नालियों की मरम्मत और सुंदर प्वाइंट का सौंदर्यीकरण शुरू

Tue, 03 Nov 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
खूबसूरत प्वाइंट पर चैकर्ड टाइलें लगाकर किया जा रहा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीर

धर्मपुर/कसौली (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग और सेना के संयुक्त प्रयासों से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कसौली मल्टीपर्पज बस स्टैंड के पास माल रोड पर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत के साथ सुंदर प्वाइंट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ध्यानचंद चौक से मुख्य बस स्टैंड तक सड़क किनारे टूटी नालियों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। वहीं, करीब 100 मीटर लंबे सुंदर प्वाइंट को आकर्षक बनाने के लिए चैकर्ड टाइलें लगाई जा रही हैं। इन कार्यों से कसौली के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुंदरता बढ़ने के साथ बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा। गौरतलब है कि कसौली में हर साल देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने और सुविधाओं को बेहतर करना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता विशाल भारद्वाज ने बताया कि कसौली माल रोड पर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें