संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में हिमुडा व प्रशासन ने अवैध तौर पर किए अतिक्रमण और झुग्गियों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को कसौली रोड पर काली मिट्टी के निचली व ऊपरी ओर बनी झुग्गियों को लोगों ने खुद ही हटाना शुरू कर दिया। हिमुडा ने हाल ही में लोगों को नोटिस देकर 28 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। प्रशासन ने कहा कि रविवार सुबह 10:00 बजे फिर से इलाके का दौरा किया जाएगा। यदि फिर भी किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।