फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को किया याद

विज्ञापन
कोर ऑफ सिग्नल्स के 116वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक - फोटो : सांकेतकि
विज्ञापन
नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग ने मनाया कोर ऑफ सिग्नल्स रेजिमेंट का 116वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स रेजिमेंट का 116वां स्थापना दिवस नालागढ़ में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में मनाया गया। समारोह में देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्यातिथि और पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल ने अपने संबोधन में रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, युद्ध क्षेत्र में प्रदर्शित साहस, अनुशासन और बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक लीग के प्रयासों से नालागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और अगले माह तक कैंटीन की सुविधा भी शुरू होने की संभावना है। समारोह में लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन कमल कुमार, कैप्टन सुरेश कौर, कैप्टन मदन लाल, सचिव कैप्टन शमशेर चौहान, रूप लाल, कैप्टन डीआर चंदेल, हेतराम ठाकुर समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें