लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष ने धर्म और एकता का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से हाउसिंग बोर्ड (हिमशिखा) में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को विशाल जनआस्था में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और धर्म की रक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति मानने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और समाज में एकता, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, महासचिव नरेश भारद्वाज, संरक्षक कुलवीर आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत राय, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, उपसचिव प्रमोद गुप्ता, कपिल शर्मा, संयोजक डॉ. आरपी सिंह तथा मंच संचालक रविकांत मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल सहभोज का आयोजन किया गया। समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।