फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिवालिक नगर के पास मिलेगी जलभराव से राहत, सड़क ऊंची करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप सड़क को ऊंचा करते हुए विभाग के कर्मचारी- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला सड़क हल्की सी बारिश में बन रही थी तालाब
विज्ञापन


पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही थी दिक्कतें
आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विभाग ने सड़क को ऊंचा करने का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले दो वर्षों से यहां पानी भरने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही थी और वाहन चालकों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा था। इस मुद्दे को अखबार में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार से शिवालिक नगर के पास सड़क ऊंची करने का काम शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के पास सड़क नीचे धंस गई थी, जबकि नालियां ऊंची रह गई थीं। इससे बरसात और घरों का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता था। सड़क के साथ लगती हरियाणा की ओर पहले पानी का निकास हो जाता था, लेकिन अब वहां भवन निर्माण होने से पानी का बहाव रुक गया है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब का रूप ले लेती थी। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता था या करीब दस किलोमीटर घूमकर वाया गोरखनाथ होकर बरोटीवाला पहुंचना पड़ता था। भटोलीकलां के पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसका अब समाधान होता नजर आ रहा है। इससे प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कामगारों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
धर्मपुर से बरोटीवाला तक सड़क दो वर्षों के लिए विश्व बैंक के अधीन है। इस मार्ग को चौड़ा, पक्का और मरम्मत करने का कार्य प्रगति पर है। इसी परियोजना के तहत शिवालिक नगर के समीप सड़क को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन

-ई. मनीष ठाकुर,सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप सड़क को ऊंचा करते हुए विभाग के कर्मचारी- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें