फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन अस्पताल में मरीजों को राहत, अब तीन काउंटर को बन रही पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई प्रशिक्षु अस्पताल कर्मचारियों की पर्ची बनाने में कर रहे सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को फिलहाल राहत मिल गई है। अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आईं आईटीआई प्रशिक्षु अब अस्पताल कर्मचारियों की सहायता कर रही हैं। इसके चलते अस्पताल में दो के बजाय तीन काउंटरों पर पर्चियां बनाई जा रही हैं। इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुल तीन पर्ची काउंटर बनाए गए हैं। इनमें दो पुरुष और महिलाओं के लिए, जबकि तीसरा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित है। कर्मचारियों की कमी के कारण वरिष्ठ नागरिकों का काउंटर लंबे समय से बंद पड़ा था। ऐसे में बुजुर्गों को भी अन्य मरीजों के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अब आईटीआई प्रशिक्षु को पर्ची बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंद पड़ा काउंटर दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे बुजुर्ग मरीजों को काफी राहत मिली है। हालांकि, अस्पताल में आईटीआई प्रशिक्षुओं का यह प्रशिक्षण 14 दिनों बाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को फिर पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही पर्चियां बनवानी पड़ सकती हैं।क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षु के आने से पर्ची काउंटर पर कर्मचारियों को मदद मिली है। अस्पताल प्रशासन रिक्त पदों को जल्द भरने का प्रयास कर रहा है, ताकि मरीजों को स्थायी रूप से बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें