फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल बंद ट्यूब का सफल ऑपरेशन, गर्भधारण कर सकेगी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष वोहरा ने किया सफल ऑपरेशन
विज्ञापन

पहले चंडीगढ़ और शिमला रेफर किए जाते थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिला की बंद गर्भाश्य ट्यूब का सफल ऑपरेशन किया है। दावा किया जा रहा है कि अब महिला गर्भधारण कर सकेगी। इससे पहले इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए महिलाओं को केएनएच शिमला और चंडीगढ़ रेफर किया जाता था। यह पहला मामला है जब इस तरह का ऑपरेशन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला की ट्यूब में ब्लॉकेज थी। इसके कारण वह काफी समय से गर्भवती नहीं हो पा रही थी। महिला ने कई अस्पतालों में जांच करवाई, लेकिन दवाओं से समस्या का समाधान नहीं हो सका। महिला को आईवीएफ से गर्भधारण की सलाह दी गई, लेकिन उसने इन विकल्पों को नकारते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जांच करवाई।
विज्ञापन

गायनी विभाग में विशेषज्ञ डॉ. पीयूष वोहरा ने जांच के साथ अल्ट्रासाउंड और कई टेस्ट किए। टेस्ट में पता चला कि महिला की ट्यूब में ब्लॉकेज है। चिकित्सक ने महिला को ऑपरेशन और उसके संभावित परिणामों के बारे में काउंसलिंग दी। काउंसलिंग के बाद महिला ने ऑपरेशन करवाने के लिए सहमति दी। इसके बाद डॉ. पीयूष वोहरा ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। अब महिला पूरी तरह से ठीक हो गई है।
एक साल से परेशान थी महिला
महिला करीब एक साल से गर्भवती न होने से परेशान थी। डाॅ. वोहरा ने बताया कि वे करीब एक साल बाद जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली महिला को ऑपरेशन की सलाह दी गई। अब ऑपरेशन के बाद उसे फिर से जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. पीयूष वोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
सोलन में मिल रहा बेहतर उपचार
क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से अब चंडीगढ़ और शिमला भेजे जाने वाले केस सोलन में ही उपचारित किए जा रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सफल ऑपरेशन किया है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
डॉ. राकेश पवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें