फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ने कसाैली में लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की ओर से शुक्रवार को कसौली के सेना क्षेत्र के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 34 लोगों रक्तदान किया। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को दूर करना रहा। शिविर में अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इससे अब अस्पताल के पास 34 यूनिट ब्लड एकत्रित हो गया है। अभी के समय में अस्पताल में लगभग 250 यूनिट ब्लड स्टोर करके रखने की क्षमता है। अस्पताल में ब्लड की कमी होने के कारण प्रशासन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया अस्पताल में अभी लगभग 40 यूनिट ब्लड बाकी है और 34 यूनिट ब्लड अतिरिक्त मिलने से ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ गई है। अब आपातकालीन स्थिति में मरीजाें को आसानी से ब्लड मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें