फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्यमंत्री के धर्मपुर दौरे को लेकर सुबह आठ बजे से बंद कर दी सड़क

Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहारड़ी समेत अन्य गांव के लोग तीन किलोमीटर घूमकर पहुंचे धर्मपुर
विज्ञापन

अध्यापकों को बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करवाने में भी आई परेशानियां
जनसभा में भी रही अव्यवस्था, जमीन पर बैठने को लोग मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के धर्मपुर दौरे को लेकर प्रशासन और पार्टी की ओर से खासी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इस दौरान सुबह 8:00 बजे ही बिना किसी सूचना के स्कूल रोड बंद कर दिया। इससे स्कूली बच्चों समेत दर्जन भर गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें करीब तीन किलोमीटर के फेर से होकर धर्मपुर बाजार के लिए आवाजाही करनी पड़ी। सुबह नौकरी पर जाने वाले लोग वाहनों में नहीं जा सके। बीच में टैंट लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर 12:00 बजे बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा करवाने के लिए भी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जनता को परेशान करने के लिए किया गया। इसके लिए अलग से कोई खुली जगह चयनित की जानी चाहिए थी। लेेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक मार्च को जमा दो का पहला बोर्ड का पेपर था। सुबह जल्दी पहुंचने के लिए अभिभावकों के वाहन स्कूल तक नहीं पहुंच सके। मजबूरी में बच्चों को भी पैदल स्कूल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नेता संभालते दिखे अपनी कुर्सियां
जनसभा के दौरान भी लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं थी। कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी कुर्सी संभालने के बाद जनता की तरफ मुड़कर नहीं देखा। वहीं बैठने की जगह न मिलने पर मंच के आसपास लोग खड़े हो गए। मजबूरी में लोगों को सर्दी के मौसम में जमीन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री भी लोगों से बैठने के लिए आग्रह करते नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी अव्यवस्था देखने को मिली। भोजन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में लोग केवल हाथ में थालियां लेकर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें