फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुश्ती प्रतियोगिता में रेडू स्कूल का दबदबा, जीते कई पदक

Sat, 19 Sep 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेड्डू की टीम स्कूल प्रबंधन के साथस्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल रनरअप रहा स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेडू के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 छात्र वर्ग में विद्यालय ने रनरअप का खिताब जीता। अयान मुहम्मद ने 68 किलोग्राम और केशव शर्मा ने 57 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि हर्ष कुमार ने 62 किलोग्राम और कार्तिक चौधरी ने 44 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-19 कुश्ती में विक्रम चौधरी ने प्रतिद्वंद्वी को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अरमान मुहम्मद ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 कबड्डी में नालागढ़ जोन की ओर से खेलते हुए कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता। प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य संजय कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें