रॉयल लिटल चेंप स्कूल में आयोजित रेड दिवस के मौके पर मौजूद बच्चे। स्रोत स्कूल प्रबंधक
- फोटो : Samvad
रॉयल लिटल चैंप स्कूल में रेड डे की धूम, बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
सोलन। रॉयल लिटल चैंप स्कूल में हर्षोल्लास के साथ रेड दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल परिसर लाल रंग की आभा से सराबोर नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक लाल रंग की पोशाकों में सज-धज कर पहुंचे। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी रॉव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रंगों की पहचान कराना और उनमें रचनात्मकता का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़ मुख्य आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में मनसवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रधानाचार्य ने विजेता को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और खेल भावना बढ़ती है। संवाद