फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेडकोस ने 40 जरूरतमंद को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था ने सेवा और मानवता का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण उद्यमिता विकास एवं सलाहकार संगठन (रेडकोस) ने शनिवार को बद्दी के वार्ड नंबर-1 में शीतकालीन राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस स्टैंड के नजदीक हुए कार्यक्रम में संस्था ने क्षेत्र के करीब 40 जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए।
संस्था ने सर्दी में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान चलाया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद, मनवीर सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार सहित स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलवंत ने कहा कि जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की सहायता करना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ मानवता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। रेडकोस ग्रामीण विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संस्था भविष्य में भी जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करवाना सराहनीय कार्य है। अंत में संस्था ने सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें