फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बघाट बैंक में आरबीआई की जांच, अब खाते से महज 10 हजार रुपये निकाल सकेंगे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कम लोन रिकवरी से नाराज आरबीआई, छह माह तक सीमित रहेगी निकासी
विज्ञापन

138 करोड़ रुपये की बकाया रिकवरी पर जताया असंतोष
दो वर्ष से लोन वितरण पर रोक, अब और कड़ी निगरानी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक सोलन में बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की टीम पहुंची। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने बैंक में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। टीम ने बैंक में केवल 10 हजार रुपये तक की टैपिंग के निर्देश दिए। अब आगामी छह माह तक यह टैपिंग जारी रहेगी, जिसमें उपभोक्ता केवल 10 हजार रुपये तक की ही निकासी कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार बघाट बैंक का एनपीए 322 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद करीब दो वर्ष पहले आरबीआई ने बैंक को नया लोन देने पर रोक लगा दी थी और लोन रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। टीम ने लोन की कम रिकवरी पर असंतोष जताया। टीम ने कहा कि अभी भी बैंक को लगभग 138 करोड़ रुपये डिफॉल्टरों से वसूलने हैं। इसे देखते हुए आरबीआई ने वीरवार से बैंक में टैपिंग लागू कर दी है। हालांकि बघाट बैंक के अधिकारी आरबीआई की टीम आने से खुश थे, उन्हें उम्मीद थी कि वित्तीय स्थिति देखकर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन टैपिंग के फैसले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा ने बताया कि आरबीआई की टीम बैंक में आई थी और एमडी से मुलाकात की। टीम ने बैंक में पैसों की निकासी पर 10 हजार रुपये तक की टैपिंग लगाई है। साथ ही बैंक के एनपीए में सुधार और लोन रिकवरी को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। अरुण शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। यह टैपिंग केवल छह माह के लिए लगाई गई है। जैसे ही लोन की रिकवरी होगी, इसे हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैपिंग इसलिए लगाई गई है ताकि उपभोक्ताओं का पैसा सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें