फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्विज कंपीटिशन में रानी लक्ष्मीबाई समूह रहा पहले स्थान पर

सार

अर्की के शहीद विजयंत थापर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य दिवस पर स्वच्छता आधारित क्विज का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया और विजेता समूहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्की स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियाेगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। शहीद विजयंत थापर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी मुख्याध्यापक भारतेंदु भार्गव ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता सुरक्षा परमार ने मुख्य छह घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता पर आधारित क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई समूह ने प्रथम, सरोजिनी नायडू समूह ने द्वितीय तथा कल्पना चावला समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा काउंसलर सुरक्षा परमार को स्वच्छता पखवाड़ा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हेमलता शर्मा, कल्पना देवी, भीमा शर्मा, वीना शर्मा इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 किशोरियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें