फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर कॉलेज का सात साल के बाद भी नहीं बना भवन

Sat, 09 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के कमरों में संचालित हो रहा कॉलेज
विज्ञापन

भवन की कमी के चलते विद्यार्थी हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रामशहर में कॉलेज खुलने के सात साल बीत जाने के बाद भी भवन के अभाव में कक्षाएं प्राइमरी स्कूल के कमरों में चल रही हैं। कॉलेज में 100 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, लेकिन कमरे छोटे होने के कारण छात्रों को पर्याप्त स्थान बैठने को नहीं मिल रहा है। यूं तो कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और जून 2025 तक इसके तैयार होने का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक 50 फीसदी ही कार्य हो पाया है।
रामशहर में 2017 में कांग्रेस सरकार ने कॉलेज खोला और यहां पर अधूिसचना जारी कर कॉलेज लिए की कक्षाएं स्कूल के भवन में शुरू करवा दी थीं। इस बीच भाजपा की सरकार आई, लेकिन भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका। भाजपा सरकार के कार्यकाल में भवन की डीपीआर बनी और एस्टीमेट 12 करोड़ का था, जिसे कम करके 8 करोड़ कर दिया गया। सरकार ने राशि भी आबंटित कर दी और टेंडर जारी कर दिए। ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया जिसके कारण दोबारा टेंडर लगाना पड़ा। इसी बीच आचार संहिता के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया। आखिर 2023 में इसका कार्य शुरु हो गया और जून 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लखविंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। जो भी राशि खर्च हुई है, वह भाजपा सरकार की ओर से आबंटित की गई थी। वहीं कांग्रेस के विधायक हरदीप बावा ने बताया कि फंड को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भवन का कार्य 2025 में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि भवन का कार्य प्रगति पर है और अभी तक लगभग 4 करोड़ की राशि व्यय हो चुकी है तथा हाल ही में सरकार ने 50 लाख रुपए और आबंटित किए हैं। कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें