वाल्मीकि सभा के चुनाव के विजेता। स्रोत : सभा
वाल्मीकि सभा सुबाथू के चुनाव सर्वसम्मति से हुए संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/सुबाथू। वाल्मीकि सभा सुबाथू के प्रधान एवं महासचिव पद के लिए चुनाव रविवार को आयाेजित किए गए। इसमें प्रधान पद के लिए रमेश कंडारा एवं महासचिव पद के लिए सुमित गिल को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी भूमेश सिंगला एवं साजिद अली ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र भरने व जमा करने की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। इसमें प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों और महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। 19 अप्रैल को नामांकन वापसी एवं जांच प्रक्रिया रखी गई थी। इसमें प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों और महासचिव पद के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीं रविवार को प्रधान व महासचिव दोनों पदों पर औपचारिक घोषणाएं की गईं। इस अवसर पर सभा के समस्त सदस्यों मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान व महासचिव को बधाई दी। प्रधान व महासचिव ने भी सभी को साथ लेकर सभा की बेहतरी के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।