स्थानीय लोगों ने स्वागत में फोड़े पटाखे, जगह-जगह लगाए भंडारे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा व राम बारात का आयोजन धर्मपुर बाजार में किया गया। शोभायात्रा सुबाथू रोड से दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। इसमें राम व लक्षमण को रथ पर बिठाकर धर्मपुर बाजार से यात्रा को निकाली गई। शोभायात्रा के स्वागत में लोगों ने जगह-जगह पटाखे फोड़े। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।