फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तालाब बाबा फलाही के नाम रहा राजपुरा का दंगल

विज्ञापन
नालागढ़  के राजपुरा में माली के पहलवान आयोजकों के साथ- स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
फाइनल में यूपी के अभिनायक पहलवान को हरा जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के राजपुरा में आयोजित दंगल का खिताब तालाब बाबा फलाही के नाम रहा। उन्होंने बड़ी माली की कुश्ती में अभिनायक यूपी को हराया। छोटी माली में विवेक बाबा फलाही ने गामा चमकौर पहलवान को हराया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया। कमेटी की ओर से 10 लाख की कुश्ती करवाई गई। समापन समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी हरप्रीत सैणी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने माली के विजेता पहलवान तालाब बाबा फलाही को 80 हजार और उपविजेता अभिनायक यूपी को 70 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें भिन्न भिन्न प्रकार की खेलों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान मेवा सिंह, कैशियर मान सिंह, राजपुरा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाल, उपप्रधान प्रकाश चंद, गागुवाल पंचायत के प्रधान दीदार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें