दाड़वा पंचायत में अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ-स्रोत- पंचायत.
- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
फाइनल में दाड़वा की टीम को दी मात, प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया
समापन समारोह के मुख्यातिथि ने बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दाड़वा पंचायत में युवाओं को चिट्टा और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहले दिन 50 किलो वर्ग की प्रतियोगिता हुई, जबकि रविवार को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला राजपुरा और दाड़वा के बीच हुआ, जिसमें राजपुरा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए दाड़वा को पराजित किया। विजेता राजपुरा टीम को क्लब की ओर से 7,100 रुपये और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता दाड़वा टीम को 5,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार की नशा मुक्ति अभियान के तहत यह पहल की गई। प्रतियोगिता में शामिल सभी युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें चिट्टे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। 21 जनवरी को ग्राम सभा की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। समापन समारोह के मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए और बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष जमुना ठाकुर, प्रधान रमेश ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, आशीष शर्मा, महेश, हैप्पी सहित स्थानीय जनता और क्लब के सदस्य मौजूद रहे।