सिख स्टुडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए ग्
- फोटो : कैसरगंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मारा गया भेड़िया।
बैंक की संपत्ति बेचकर गरीबों को लौटाया जाए उनका पैसा, सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सहकारी बैंक राजपुरा में अपनी जमा पूंजी फंसने से परेशान खाताधारकों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सतनाम सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा से मिला और सरकार को ज्ञापन भेजकर अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि राजपुरा स्थित सहकारी बैंक की संपत्ति लंबे समय से बेकार पड़ी हुई है। बैंक बंद होने या संकट में होने के कारण गरीब खाताधारकों को उनके पैसे नहीं मिल रहे हैं। इनमें से अधिकांश लोग दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं, जिन्हें अब अपनी दैनिक जरूरतों और दवाइयों के लिए भी दूसरों का मुंह ताकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि बैंक की उक्त संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द बेचा जाए। संपत्ति की बिक्री से जो भी धनराशि प्राप्त हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर गरीब जमाकर्ताओं को लौटाया जाए। इससे सैकड़ों परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकेगी। विधायक हरदीप बावा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले को प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे ताकि खाताधारकों को न्याय मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में मुनीष कुमार, राम रखी, सनवान्या देवी, करनैल सिंह और सरवत्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।