फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजीव शर्मा प्रधान, डीडी शर्मा बने वरिष्ठ उप प्रधान

विज्ञापन
उप मण्डल कंडाघाट बार एसोसिएशन के चुनाव में पदा​धिकारी के लिए चुने गए सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
कंडाघाट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएशन के आगामी कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस बैठक में कंडाघाट के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें राजीव शर्मा को बार एसोसिएशन कंडाघाट का नया प्रधान चुना गया है। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर सभी सदस्यों ने भरोसा जताया। चुनाव में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। इसमें वरिष्ठ उप प्रधान डीडी शर्मा, उप प्रधान रक्षा शर्मा, सचिव निवेदिता शर्मा, सह सचिव अरविंद, कोषाध्यक्ष गगन कोठारी को चुना गया। बार एसोसिएशन की पूरी चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक और मैत्रीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विश्वास दिलाया है कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और एसोसिएशन की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें