फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश और ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर बुधवार दोपहर लगी बारिश के बीच अपने गतंव्य की ओर बढ़ते राहगीर। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
कंडाघाट/सोलन। जिला भर में हुई बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। जिससे लोग अलाव सेंकने को मजबूर हो गए हैं। किसानों और बागवानों की रबी की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। बुधवार को दोपहर बाद बारिश के साथ बीच में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी। वहीं कंडाघाट उपमंडल में बारिश और चायल सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने से एक बार फिर क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। साथ ही धर्मपुर, परवाणू, चायल में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इससे अब किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। बारिश न होने से किसान-बागवानों को रबी के मौसम की फसलों, फल व फूलों की खेती में बड़ी बाधा आ रही थी। आगामी समय में लगने वाली टमाटर, शिमला मिर्च जैसी फसलों की तैयारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें