रजल कल्याण समिति ने खाला पंचायत में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जनकल्याण समिति ने खाला पंचायत के कुंवारनी बस अड्डे पर क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने भाग लिया, इसमें 32 लड़कियां और 28 लड़के शामिल रहे। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेश कुमार अपनी धर्मपत्नी सीमा ठाकुर के साथ पहुंचे और उन्होंने जन कल्याण कल्याण समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपनी ओर से जनकल्याण समिति को 5,100 रुपये दिए। इस मौके पर रामशहर के थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने भी बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में लड़कों में पहले स्थान पर राघव, दूसरे स्थान पर रामपाल और तीसरे स्थान पर सोनी रहे। पहले स्थान पर रहे राघव को 3,100, रामपाल को को 2,100 व सोनी को 1,500 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। वहीं लड़कियों में पहले स्थान पर आंचल को 2,100 रुपये, दूसरे स्थान पर चांदनी को 1,500 रुपये और तीसरे स्थान पर रही मीनाक्षी को 1,100 और ट्रॉफी दी गई। चौथे और पांचवें स्थान पर अंजलि और संजना शर्मा रहीं। समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि जनकल्याण समिति की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर राकेश कुमार, समित परमार, कृष्ण कुमार, वीर सिंह, राकेश कुमार, मदनलाल, रूपलाल, नरेंद्र शर्मा, सीताराम, अर्जुन सिंह व कर्मचंद आदि उपस्थित रहे।