रफी नाईट सीजन-11 को लेकर कंडाघाट में विजयी फोरम की ओर से आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्रो
कंडाघाट में सीजन-11को लेकर हुई बैठक, जल्द होगी तिथि व स्थान की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। सोलन में आयोजित होने वाले बहुचर्चित कार्यक्रम रफी नाइट सीजन-11 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कंडाघाट के एक निजी होटल में पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तरसेम भारती ने की। इस बैठक में संगीत प्रेमियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंथन किया। बैठक में मुख्य रूप से ऑडिशन की प्रक्रिया और कार्यक्रम की संभावित तिथियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने निर्णय लिया है कि इस बार प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ऑडिशन लिए जाएंगे।प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऑडिशन सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके। कार्यक्रम की फाइनल तिथि और ऑडिशन वेन्यू का फैसला आगामी बैठक में सर्वसम्मति से लिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रिंपल धर्म, मधु भारती, दीक्षा भारती, गौरी शंकर, विपिन गर्लैक, आरुष गुप्ता, राजन, रोहित गोयल, सुभाष शर्मा और डॉ. लक्ष्मी घारू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और भविष्य की रणनीति पर सहमति जताई।