वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में जागरूकता अभियान के दौरान मौजूद प्रशिक्षु। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खंड स्वास्थ्य विभाग, चंडी पशुपालन विभाग और कॉलेज में गठित रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में जानवरों होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पशुपालन विभाग चंडी से आए डॉक्टर अंकित शर्मा एवं खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी से डॉ. श्रेया ने जानवरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान और उनके उपाय के बारे में बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं को जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष कर कुत्तों के काटने से होने वाले रैबीज बीमार से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने भी अपने विचार रखें।