फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कनकलता और देवांशी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
केवी सुबाथू में पराक्रम दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। पीएमश्री 14 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में जिला स्तरीय लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई, पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू, टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएमश्री केवी कसौली, पीएमश्री केवी सुबाथू सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। पराक्रम दिवस और पीपीसी-2025 के तहत भारत है, हम शृंखला के पांच एपिसोड छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए गए। उसके बाद पांच एपिसोड पर आधारित लिखित प्रश्नोतरी के प्रश्नपत्र छात्रों को हल करने के लिए दिए गए। छात्रों को इन विषयों पर अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में प्रश्नों का स्तर काफी उच्च था, जिसने छात्रों की बुद्धिमत्ता और ज्ञान को परखा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल की कनकलता राणा और देवांशी ने अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई के छात्र दिवेश रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य आशा चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने ज्ञान और समझ को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। कार्यक्रम में संयोजक सुनील कुमार भाटीवाल और सुषमा, डॉ. पंकज कपूर अन्य सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें