फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डायरिया को लेकर जिलेभर में बनेंगी क्विक रिस्पांस टीमें, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को करनी होगी तैयारी
विज्ञापन

चिकित्सक, चिकित्सक सहायक और आशा वर्कर होंगे टीम में शामिल
डायरिया के मामले बढ़ते ही टीम घर-घर जाकर मरीजों को देगी दवाएं
घरों में पानी के सैंपल भर जल शक्ति विभाग को भी सौंपी जाएगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मियों के दौरान हो रही लगातार बारिशों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब डायरिया के लिए पहले से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए अब जिलेभर में जल्द ही खंड स्तर पर क्विक रिस्पांस टीमें बनाई जाएंगी। इसके लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस टीम में चिकित्सक, चिकित्सक सहायक के साथ आशा वर्कर भी शामिल रहेंगी। यह टीम डायरिया के मामले आते ही संबंधित क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और मरीजों को घर-घर जाकर दवाएं उपलब्ध करवाएंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने इसके निर्देश जारी किए हैं। जिलेभर में इस समय डायरिया के मामले आने लग गए हैं। रोजाना अस्पताल में एक-दो मरीज पहुंच रहे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीम हर ब्लाॅक में बनाई जाएगी। जैसे ही किसी क्षेत्र में बीमारी के मामले बढ़ेंगे, वैसे ही यह टीम उस क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। वहीं मरीजों को भी घर पर ही दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस दौरान क्षेत्र के हर घर में पीने के पानी की भी जांच की जाएगी और सैंपल भरे जाएंगे। वहीं सैंपल में पानी में खराबी पाए जाने के बाद इसकी रिपोर्ट जल शक्ति विभाग को भी सौंपी जाएगी और उस क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी कहा जाएगा।
विज्ञापन


-

गर्मी के मौसम की पहले से ही तैयारियां शुरू
सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को डायरिया से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम बाने के लिए निर्देश दिए हैं। टीमों का काम बीमारी फैलने से पहले उसे रोकना और उनके कारणों का पता लगाना है। इससे लोगाें को भी घर द्वार पर ही दवाएं भी मिल सकेंगी। डायरिया फैलने पर पानी की भी जांच होगी और इसके सैंपल जल शक्ति विभाग को भेज कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कहा जाएगा।
-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें