फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल युवाओं ने स्वयं की ठोडो मैदान की सफाई

Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में गंदगी के कारण नहीं कर पा रहे थे युवा तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की सफाई व्यवस्था की हालत खस्ता होती जा रही है। लोगों के साथ अब युवाओं ने भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम कार्यालय के समीप ठोडो मैदान में भी निगम सफाई नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में बुधवार सुबह पुलिस व अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी करने मैदान पहुंचे युवाओं को स्वयं ही मैदान की सफाई करनी पड़ी।
युवाओं ने निगम पर आरोप लगाया कि मां शूलिनी मेले के खत्म होने के बाद से लेकर निगम ने मैदान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां रोजाना कई युवा खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारियां करने के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि निगम का कार्यालय ठोडो मैदान के साथ ही बना है, लेकिन पदाधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठोडो मैदान में साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है, लेकिन इसे युवाओं को साफ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
सेना की तैयारी करने मैदान पहुंचे अंकित ने बताया कि रोजाना यहां भर्ती की तैयारियां करने के लिए आना पड़ता है। गंदगी के कारण ठीक से दौड़ा तक नहीं जाता है। ऐसे में स्वयं ही कूड़ा उठाना पड़ रहा है। निगम ने यहां काफी समय से सफाई नहीं करवाई है। उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए।

इनसेट
रोहन ने बताया कि मेले के बाद से मैदान में गंदगी फैली हुई है। इसे साफ करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवाओं को यहां रोजाना तैयारियां करने के लिए आना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम को यहां सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

कोट
नगर निगम के कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था की ओर सही से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान में भी निगम की ओर से जल्द सफाई करवाई जाएगी। निगम के अभी के समय कूड़ा उठाने वाले वाहन भी खराब पड़े हैं। उनके ठीक होते ही सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। - चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन
विज्ञापन


इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से नहीं उठ रहा कूड़ा
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कूड़े के ढेर लगते जा रहे हैं। ऐसे में यहां आने-जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कूड़ेदान पूरे भर चुके हैं, प्रशासन की ओर से निगम को कई बार इसकी जानकारी भी दी गई है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में जहां मरीज ठीक होने के लिए आते हैं, वहीं बीमारियां फैलने का खतरा बन रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से निगम को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें